देश

नौकरी तलाशने से नौकरी देने तक, पीएम मोदी ने बताया कैसे बदला भारतीय युवाओं का सपना

भारत के युवाओं की सोच में बड़ा बदलाव आया है। जो दौर कभी पक्की नौकरी पाने के सपने तक सीमित था, आज वही युवा खुद रोजगार पैदा कर रहा है। नेशनल स्टार्टअप डे और स्टार्टअप इंडिया के 10 साल पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी बदले हुए भारत की तस्वीर पेश की।

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने स्टार्टअप प्रदर्शनी का दौरा किया और युवा उद्यमियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप फाउंडर्स और इनोवेटर्स के बीच खड़े होकर उन्हें नए और विकसित भारत का भविष्य साफ नजर आता है। आज का युवा सिर्फ मुनाफा नहीं, बल्कि देश की असली समस्याओं के समाधान पर ध्यान दे रहा है।

स्टार्टअप इंडिया के 10 साल

प्रधानमंत्री ने Startup India की 10 साल की यात्रा को करोड़ों सपनों की उड़ान बताया। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है। पहले बिजनेस शुरू करना अमीर परिवारों तक सीमित था, लेकिन अब मिडिल क्लास और गरीब परिवारों के बच्चे भी उद्यमिता की राह पर आगे बढ़ रहे हैं।

छोटे शहरों और गांवों से उभरते स्टार्टअप

पीएम मोदी ने बताया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म, सरकारी सहयोग और फंडिंग योजनाओं ने छोटे शहरों और गांवों के युवाओं को भी अपने सपने पूरे करने का मौका दिया है। अब स्टार्टअप सिर्फ बड़े महानगरों तक सीमित नहीं रहे।

महिला उद्यमियों की मजबूत भागीदारी

उन्होंने इस बदलाव में महिलाओं की भूमिका को भी अहम बताया। पीएम मोदी के अनुसार, आज 45% से अधिक मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स में कम से कम एक महिला डायरेक्टर या पार्टनर है, जो सामाजिक और आर्थिक बदलाव का संकेत है।

ग्लोबल स्टार्टअप ताकत बना भारत

प्रधानमंत्री ने कहा कि स्टार्टअप फंडिंग के मामले में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इकोसिस्टम बन चुका है। यह इनक्लूसिव ग्रोथ भारत को आत्मनिर्भर और मजबूत बना रही है, जहां इनोवेशन और रोजगार साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts