Home धर्म न्यायधानी में बुद्ध पूर्णिमा पर्व को लेकर मनाने विशेष तैयारी, युवा पीढ़ी...

न्यायधानी में बुद्ध पूर्णिमा पर्व को लेकर मनाने विशेष तैयारी, युवा पीढ़ी भगवान बुद्ध से सीखें अहिंसा और करुणा का भाव

40
0
  • बुद्ध पूर्णिमा आज: अनमोल विचार युवाओं के लिए प्रेरणा
  • मान्यता- बुद्ध पूर्णिमा पर चांदी का सिक्का खरीदना शुभ
  • सफलता के लिए बुद्ध के विचार
(विश्व परिवार) | वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि यानी इस साल 23 मई को बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। बौद्ध धर्म के लोगों ने इस पर्व को मनाने विशेष तैयारी की है। न्यायधानी में भी इस दिन कई जगहों पर भगवान बुद्ध के संदेशों को समाज के जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। युवा पीढ़ी भगवान बुद्ध से अहिंसा और करुणा का भाव सीख सकते हैं।
बुद्ध पूर्णिमा बौद्ध धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे भारतवर्ष में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन गौतम बुद्ध ने भगवान विष्णु के अवतार के रूप में जन्म लिया था और इसी तिथि पर उन्हें ज्ञान की भी प्राप्ति हुई थी। भगवान बुद्ध अपने ज्ञान के लिए विशेषकर जाने जाते हैं। उनके अनमोल विचार आज भी युवाओं को मार्गदर्शित करते हैं।

जीवन में सफलता के लिए भगवान बुद्ध के विचार बेहद प्रभावशाली माने जाते हैं। पंडित वासुदेव शर्मा ने बताया कि हर व्यक्ति अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहता है, जिसके लिए वह कई प्रयास भी करता है। परंतु सही मार्गदर्शन न मिलने के कारण असफलताओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हम सभी को भगवान गौतम बुद्ध के विचारों का पालन करना चाहिए।

सफलता के लिए बुद्ध के विचार
  • जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से बेहतर स्वयं पर विजय प्राप्त करना है।
  • इंसान जैसा सोचता है, उसकी सोच जैसी होती है वह वैसा ही बना जाता है।
  • शुद्ध विचारों के साथ बोलता या काम करता है तो उसे जीवन में खुशियां मिलती हैं।
  • व्यक्ति कभी भी बुराई से बुराई को खत्म नहीं कर सकता। प्रेम से जीत मिलती है।
  • भूत व भविष्य की चिंता छोड़ वर्तमान में खुश रहो। यही सबसे अच्छा तरीका है।
  • जंगली जानवर की अपेक्षा कपटी और दुष्ट मित्र से डरना चाहिए। बुरे मित्रों से बचो।
  • हमेशा मन में अहिंसा और करुणा का भाव रखें यही सबसे उत्तम है।
आज पवित्र नदियों में स्नान का महत्व
बुद्ध पूर्णिमा पर तीन प्रमुख घटनाएं हुई थीं, जिनकी वजह से भी यह दिन बहुत ही खास माना जाता है। पहला उनका जन्म, दूसरा ज्ञान और तीसरा मोक्ष, यह सभी एक ही तिथि पर आते हैं। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान के साथ-साथ दान करने का भी विशेष महत्व है। इस दिन वैशाख पूर्णिमा और बुद्ध पूर्णिमा होने की वजह से कुछ चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इनकी खरीदारी करने से घर में अपार खुशियों में वृद्धि होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here