Home पटना पार्श्वनाथ जैन मंदिर के वार्षिकोत्सव पर हुआ धार्मिक अनुष्ठान

पार्श्वनाथ जैन मंदिर के वार्षिकोत्सव पर हुआ धार्मिक अनुष्ठान

696
0

• रजत पाण्डुकशिला पर जैन श्रद्धालुओं ने किया भगवान का मस्तकाभिषेक

पटना सिटी(विश्व परिवार)– हाजीगंज लंगूर गली स्थित 500 वर्ष प्राचीन श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन गुरारा मंदिर के वार्षिकोत्सव समारोह रविवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः बेला रजत पाण्डुकशिला पर जिनेन्द्र भगवान का महामस्तकाभिषेक, शांतिधारा जैन श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव पूर्वक किया।

मीडिया प्रतिनिधि प्रवीण जैन ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मंगलाचरण पाठ, जिनेन्द्र स्तुति, अभिषेक पाठ, णमोकार महामंत्र जाप की आराधना की गई। मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ के महा-मस्तकाभिषेक करते श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। इसके पश्चात तीर्थंकर श्री पार्श्वनाथ विधान का अनुष्ठान अनेकों मंत्रोच्चारण के साथ जैन श्रद्धालुओं ने किया। कार्यक्रम के दौरान संगीतमयी भक्ति-भजन से वातावरण गुंजायमान हुआ। जैन श्रद्धालुओं ने भगवान को अष्ट द्रव्य अर्घ्य समर्पित करके पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत भक्तिमय वातावरण में महाआरती किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here