Home Election पिछले लोकसभा चुनाव में जिन 52 सीटों पर जीती थी कांग्रेस, इस...

पिछले लोकसभा चुनाव में जिन 52 सीटों पर जीती थी कांग्रेस, इस बार उन्हीं में से 19 पर फंस गई?

56
0

नई दिल्ली(विश्व परिवार) कांग्रेस ने 2019 लोकसभा चुनाव में सिर्फ 52 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। कुछ सीटों पर कांग्रेस को मामूली अंतर से जीत मिली थी। 19 लोकसभा सीटें ऐसी हैं जिनमें 2019 में कांग्रेस ने 50 हजार से कम अंतर से चुनाव जीता था। ऐसे में लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के सामने इन सीटों पर अपने प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती है। इन सीटों पर उलटफेर भी हो सकता है। यही वजह है कि कई सीटों पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों को बदल दिया है।

1407 वोट से जीते थे कुलदीप शर्मा

अंडमान और निकोबार लोकसभा सीट पर कांग्रेस के कुलदीप राय शर्मा ने सिर्फ 1407 मतों से चुनाव जीता था। ओडिशा की कोरापुट लोकसभा सीट पर सप्तागिरी शंकर ने 3613 वोट से कामयाबी हासिल की थी। पंजाब के जालंधर से संतोख चौधरी 19491 मतों से जीतकर सांसद बने थे। मगर उनके निधन के बाद कांग्रेस उपचुनाव में इस सीट को हार गई। पार्टी ने इस चुनाव में पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को उतारा है।

कई प्रत्याशियों को बदला

सबसे कम मतों से जीतने वाली 19 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने कई प्रत्याशियों को बदल दिया है। छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट पर दीपक बैज की जगह कवासी लखमा को उतारा है। दक्षिण गोवा सीट पर विरियाटो फर्नांडिस को टिकट दिया है। महाराष्ट्र की चंद्रपुर से सासंद सुरेश धनोरकर के निधन के बाद कांग्रेस ने उनकी पत्नी प्रतिभा धानोरकर को प्रत्याशी बनाया है। श्री आनंदपुर साहिब से मौजूदा सांसद मनीष तिवारी इस बार चंडीगढ़ से चुनाव मैदान में हैं।

रेवंत रेड्डी के सीएम बनने के बाद मलकाजगिरी से कांग्रेस ने पी रेनीश रेड्डी पर दांव खेला है। नालगोंडा सीट पर भी प्रत्याशी बदल दिया है। इस बार कुंदुरु जना रेड्डी को टिकट दिया है। भुवनगिरि सीट पर कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी के स्थान पर चामला किरण कुमार रेड्डी पर दांव खेला। मालदा दक्षिण सीट से ईशा खान चौधरी को उतारा है।

कांंग्रेस सांसद का नाम लोकसभा क्षेत्र कितने मतों से जीते थे
कुलदीप राय शर्मा अंडमान और निकोबार द्वीप 1407
प्रद्युत बोरदोलोई नौगांव 16752
अबू हाशिम खान चौधरी मालदा दक्षिण 8222
मोहम्मद जावेद किशनगंज 34466
ज्योत्सना महंत कोरबा 26249
दीपक बैज बस्तर 38982
फ्रांसिस्को कॉस्मे सार्डिन्हा दक्षिण गोवा 9755
वीके श्रीकंदन पल्लकड़ 11637
एंटो एंटनी पथानामथिट्टा 44243
अदूर प्रकाश अटिंगल 38247
राजमोहन उन्नीथन कासरगोड 40438
नकुलनाथ छिंदवाड़ा 37536
सुरेश धनोरकर चंद्रपुर 44763
सप्तागिरी शंकर कोरापुट 3613
संतोख चौधरी जालंधर 19491
मनीष तिवारी श्री आनंदपुर साहिब 46884
 रेवंत रेड्डी मलकाजगिरी 10919
उत्तम कुमार रेड्डी नालगोंडा 25682
कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी भुवनगिरि 5219

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here