Home Election पूरी भाजपा छिंदवाड़ा में जुटी, सट्टा बाजार ने दूसरी चार सीटें कमजोर...

पूरी भाजपा छिंदवाड़ा में जुटी, सट्टा बाजार ने दूसरी चार सीटें कमजोर बताईं

55
0

छिंदवाड़ा(विश्व परिवार)पूरी भाजपा जहां छिंदवाड़ा लोकसभा सीट जीतने की कोशिश में लगी है, वही सटीक जानकारी देने वाले राजस्थान के फलौदी सट्टा बाजार के मुताबिक मध्यप्रदेश की 29 में से 4 सीटों पर कांटे की टक्कर है।

नाथ के गढ़ में शाह…. रातभर चलेगी बैठक
छिंदवाड़ा सीट हर हाल में भाजपा जीतना चाहती है। यहां बड़े नेताओं की बैठकें और दौरा जारी है। इसी कड़ी में गृहमंत्री अमित शाह आज शाम 4 बजे रोड शो करेंगे। शाह रात को छिंदवाड़ा में रुकेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रणनीति बनाएंगे।

बंगाल और कर्नाटक में इस बार चलेगा मोदी मैजिक
सट्टा बाजार के अनुसार बंगाल और कर्नाटक में भाजपा बेहद मजबूत स्थिति में है। पिछले चुनाव के मुकाबले दोनों ही राज्यों में भाजपा की सीटों में वृद्धि होने की बात कही जा रही है। वहीं उत्तरप्रदेश में एक बार फिर मोदी मैजिक चलेगा और यहां भाजपा को 70 से 72 सीटें मिल सकती हैं। इसी तरह दिल्ली में भाजपा 6 से 7 सीटें जीतने की स्थिति में है। गुजरात के साथ ही बिहार में भाजपा गठबंधन को पिछले चुनाव के मुकाबले अधिक सीटें मिलेंगी। हालांकि भाजपा को 330 से 333 सीटें ही मिलेंगी, जबकि कांग्रेस के खाते में महज 41 से 43 सीटें ही आ सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here