Home छत्तीसगढ़ पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल का निधन

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल का निधन

74
0

अस्पताल में थे भर्ती

मुख्यमंत्री साय ने जताया शोक

रायपुर (विश्व परिवार)। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। सोमवार सुबह 6 बजे उन्होंने रायपुर के बालाजी अस्पताल में अंतिम सांस ली है। वे पिछले 3 महीने से बीमार चल रहे थे। हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ दीपक जायसवाल ने बताया कि नंदकुमार बघेल लंबे समय से अस्वस्थ थे, और कमजोर थे। भूपेश बघेल दिल्ली में हैं। दोपहर 12 बजे के करीब पूर्व मुख्यमंत्री बघेल दिल्ली से रायपुर वापस लौटेंगे। नंदकुमार बघेल के पार्थिव शरीर को शांति नगर के पाटन सदन में रखा गया है। नंदकुमार बघेल के निधन पर कई लोगों ने शोक जताया है। वे पिछले 3 माह से राजधानी रायपुर के श्रीबालाजी हॉस्पिटल में भर्ती थे।

————————–

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here