Home छत्तीसगढ़ प्राकृतिक आपदा पीड़ित 06 परिवारों हेतु 24 लाख रूपए की आर्थिक सहायता...

प्राकृतिक आपदा पीड़ित 06 परिवारों हेतु 24 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

79
0

जगदलपुर (विश्व परिवार)। कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 06 परिवारों को 24 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत् तहसील लोहंडीगुड़ा ग्राम मटनार के निवासी बोडो की मृत्यु जलने से पुत्र श्री मंगोराम को, तहसील तोकापाल ग्राम बडे़मारेंगा के निवासी सुमित कश्यप की मृत्यु पानी में डूबने से पिता श्री आयतुराम को, तहसील करपावण्ड ग्राम चारागांव के निवासी सुदन मंडावी की मृत्यु पानी में डूबने से पिता श्री जंगलू मंडावी को, तहसील बास्तानार ग्राम साडरा बोदेनार के निवासी सुनीता कवासी की मृत्यु सांप काटने से पिता श्री लक्ष्मण कवासी को, तहसील बास्तानार ग्राम बडे़ काकलूर निवासी प्रमीला पोयाम की मृत्यु सांप काटने से पिता श्री बामन पोयाम को और तहसील जगदलपुर ग्राम आसना के फुलचंद बघेल की मृत्यु बानी में डूबने से पत्नी श्रीमती सोनायी बघेल को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here