Home केरल प्रियंका गांधी वायनाड से लडेंगी चुनाव

प्रियंका गांधी वायनाड से लडेंगी चुनाव

53
0

वायनाड(विश्व परिवार) | इस वक्त की बड़ी आ रही है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड से चुनाव लड़ सकती हैं। मीडिया को कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता राहुल गांधी वायनाड लोकसभा सीट छोड़ेंगे। राहुल गांधी काफी सोच-विचार करने और अपनी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी से चर्चा करने के बाद वायनाड सीट छोड़ने पर सहमत हुए। राहुल गांधी रायबरेली सीट से सांसद बने रहेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस जल्द ही प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की घोषणा करेगी।

बता दें कि राहुल गांधी ने मंगलवार को रायबरेली में आयोजित आभार कार्यक्रम में प्रियंका गांधी के लिए नई और बड़ी जिम्मेदारी का इशारा किया था। राहुल गांधी ने इस कार्यक्रम में कहा था की उनकी बहन प्रियंका गांधी ने रायबरेली और अमेठी के लिए बहुत मेहनत की है। अपने इस कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने प्रियंका के लिए एक बहुत बड़े प्लान की भी बात कही थी।

अब यह प्लान क्या है इसको लेकर सियासी गलियारों में खूब कयास लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेताओं की मानें तो राहुल गांधी वायनाड की सीट छोड़ेंगे। उसके बाद इस सीट से प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ाने की कवायद की जा सकती है। यही वजह है कि राहुल गांधी ने प्रियंका के लिए बहुत ‘बड़े प्लान’ की बात कही है।

प्रियंका गांधी को दक्षिण भारत के लिए मजबूत पिलर के तौर पर तैयार किया जा रहा

वहीं कांग्रेस की रणनीति के मुताबिक प्रियंका गांधी को अब दक्षिण भारत के लिए मजबूत पिलर के तौर पर तैयार किया जा रहा है। इसी तैयारी में प्रियंका गांधी को अब राहुल गांधी के बाद वायनाड सीट से चुनाव लड़ाने की पूरी तैयारी है। इस तैयारी का इशारा राहुल गांधी ने रायबरेली में आयोजित आभार कार्यक्रम के दौरान कर दिया है। अनुमान यही लगाया जा रहा है कि जल्द ही राहुल गांधी वायनाड से इस्तीफा देंगे। उसके बाद प्रियंका के लिए तैयार ‘प्लान’ को आगे बढ़ाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here