रायपुर में छालीवुड फिल्म निर्देशक मोहित साहू पर एक युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि मोहित साहू ने अपनी पहले से शादीशुदा स्थिति छुपाकर उसे उज्जैन ले जाकर विवाह किया। बाद में जब उसे सच्चाई का पता चला और दोनों के बीच इस मुद्दे पर विवाद हुआ, तो मामला हिंसा तक पहुंच गया।
आरोप है कि झगड़े के दौरान युवती के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक फ्लैट के भीतर युवती लहूलुहान और डरी-सहमी हालत में दिखाई दे रही है।
बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान पड़ोसी और एक महिला सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे और दरवाजा खुलवाया। इसके बाद घटना की पुरानी बस्ती थाना में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





