Home उत्तरप्रदेश  बच्चों ने प्राकृतिक रंगों से खेली होली

 बच्चों ने प्राकृतिक रंगों से खेली होली

82
0
● छात्राओं ने फूलों से बनाई आकर्षक रंगोली- 
ललितपुर(विश्व परिवार)– कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय डुलावन में छात्र-छात्राओं ने सहपाठियों के साथ फूलों के द्वारा बनाये गये प्राकृतिक रंगो व फूलों से होली खेली।विद्यालय की छात्राओं ने कला अनुदेशक यशोदा के निर्देशन में गांव में लगे हुए गैंदा,गुडहल, गुलाब,चमेली के फूलों के द्वारा आकर्षक रंगोली भी बनाई।बच्चों ने एक-दूसरे को हर्बल गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।इस दौरान विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक वीरसिंह ने बच्चों को बताया कि प्राकृतिक रंगों से होली खेलना चाहिए। क्योंकि प्राकृतिक रंगों से कोई नुकसान भी नहीं होता है।उन्होंने बच्चों को होली पर्व से जुडी हुई पौराणिक कहानी को सुनाया।उन्होंने कहा कि होली पर्व आपसी सौहार्द पूर्वक मित्रों के साथ मनायें।सहायक अध्यापक पुष्पेंद्र जैन ने बच्चों को केमिकल युक्त रंगों से होने वाले नुकसान को बताया। उन्होंने कहा पर्यावरण संरक्षण में बच्चे अपनी भूमिका निभायें तो प्राकृतिक व सूखे रंगो का प्रयोग करके होली को खेलें जिससे पानी को भी बचाया जा सकता है। बच्चों ने संकल्प लिया कि होली के इस पवित्र त्योहार के लिए केमिकल मुक्त बनाएंगे और इस पर्व पर पानी का भी संरक्षण करेंगे।सहायक अध्यापक देवीशंकर कुशवाहा ने बच्चों को बताया कि हवा में उड़ते रंग सांस संबंधी समस्याएं उत्पन्न करते हैं।उनसे आंखों में जलन भी हो सकती है। हर्बल रंगों का ही प्रयोग करें।पर्वों में होली का विशेष महत्व होता है।रंगोली प्रतियोगिता में खुशबू कुशवाहा,मुस्कान प्रजापति, रानी यादव,रागिनी कुशवाहा,रीना आरेंशी यादव,रागिनी, स्वाति,नैनसी यादव,भागवती,प्रेंसी पाल,शिवानी कुशवाहा ने प्रतिभाग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here