Home रायपुर बलौदाबाजार विधायक,एवं राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने आम जन व कार्यकर्ताओं...

बलौदाबाजार विधायक,एवं राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने आम जन व कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, विभिन्न विकास कार्य पर की चर्चा

51
0

तिल्दा नेवरा(विश्व परिवार)। सदैव जन सेवा में जनता के बीच !! बलौदा बाजार विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय नेता, बलौदाबाजार विधायक,एवं राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा तुलसी तिल्दा नेवरा कार्यालय में क्षेत्रवासी, आम जन व कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कर कार्यकर्ताओं का हाल-चाल जाना और विभिन्न विकास कार्य के लिए चर्चा किया गया । साथ ही महिला मोर्चा भाजपा के अध्यक्ष  चंद्रकला वर्मा  का जन्मदिन भी मनाया गया।

खुला जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर अधिकारियों के सहयोग से ज्यादातर का समाधान किया।मंत्री ने कहा कि अधिकारियों का ध्यान समाधान की तरफ होना चाहिए। उन्हें यह नहीं देखना चाहिए की समस्या कैसी है। अधिकारी हर समस्या का समाधान निश्चित समय से पहले करने का प्रयास करें ताकि आमजन को उसका लाभ मिल सके। मंत्री ने लोगों की समस्याओं का समाधान करने के बाद कहा कि जनता दरबार रविवार समय की मांग है। उनका हमेशा यही ध्यय रहा है कि किसी को किसी प्रकार की समस्या ना हो। मौजूदा सरकार लोगों की समस्याओं को प्रारंभ से ही गंभीरता ले से ले रही है। पूरे प्रदेश में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारी लोगों की एक-एक समस्या को सुनकर उसका मौके पर निदान करने का प्रयास करते हैं।कार्यक्रम में अनिल अग्रवाल ,डाक्टर खुमान वर्मा ,सौरभ जैन ,ईश्वर यदु ,के साथ साथ भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here