Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर में प्रियंका गांधी ने लांच किया कांग्रेस का थीम सांग

बिलासपुर में प्रियंका गांधी ने लांच किया कांग्रेस का थीम सांग

71
0
  1. कांग्रेस का थीम सॉन्ग लॉन्च
  2. उन्होंने मां महामाया, अरमा मैया के जयकारों से की

बिलासपुर (विश्व परिवार)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी ने पुलिस मैदान में चुनावी सभा को संबाेधित किया। संबोधन से पहले उन्होंने कांग्रेस का थीम सांग लांच किया। थीम सांग में राज्य सरकार द्वारा पांच वर्ष के दौरान किए गए कार्यों की तस्वीर दिखाई है। राजीव गांधी गोधन न्याय योजना सहित महत्वपूर्ण योजनाओं की झलक दिखाई गई है।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बिलासपुर में आयोजित चुनावी सभा में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस का थीम सॉन्ग लॉन्च किया । अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने मां महामाया, अरमा मैया के जयकारों से की। उन्होंने यहां खैरागढ़ में की गई घोषणाओं को एक बार फिर दोहराया है । भाषण शुरू करने से पहले प्रियंका गांधी ने रतनपुर स्थित मां महामाया और छत्तीसगढ़ महतारी का स्मरण किया। गुरुघासीदास की पावन धरा को नमन करते हुए पहली बार बिलासपुर प्रवास पर आने का जिक्र करते हुए खुशी का इजहार भी किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here