Home रायपुर बृजमोहन अग्रवाल की नामांकन रैली के जन सैलाब में उप मुख्यमंत्री अरुण...

बृजमोहन अग्रवाल की नामांकन रैली के जन सैलाब में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा- आगाज ऐसा तो अंजाम कैसा होगा

62
0

बृजमोहन अग्रवाल जी देश में बनाएंगे जीत का रिकार्ड- उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर(विश्व परिवार)– उपमख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि, रायपुर की यह ऐतिहासिक नामांकन रैली है। आज राजधानी के शहर में ऐसा आगाज है तो अंजाम कैसा होगा। आपको देश में रिकार्ड बनाने का अवसर मिला है। बृजमोहन अग्रवाल जी विधानसभा की तरह सर्वाधिक मतों से जीतेंगे। आज जैसे ताकत दिखाया है, वैसे ही 7 मई को मेहनत करना है।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, आप लोगों ने भरपूर प्यार दिया है। विधानसभा चुनाव में रिकार्ड तोड़ा है, वैसे ही रिकार्ड तोड़ना है। सीएम साय और किरणदेव सिंह के नेतृत्व में 11 सीटें मोदी जी को देना है। घर-घर जाकर भाजपा के लिए प्रचार करना है। बताना है कि कमल में बटन दबाना है।

नामांकन रैली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, श्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, श्री टंकराम वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष श्री किरणदेव सिंह, विधायक श्री अनुज शर्मा, श्री गुरु खुशवंत साहेब, श्री मोतीराम साहू, श्री पुरंधर मिश्रा,विधायक श्री राजेश मूणत, श्री इंद्र कुमार साहू, श्री धरमलाल कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, संजय श्रीवास्तव, केदार गुप्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here