Home  बेमेतरा बेमेतरा : महतारी वंदन योजना : आवेदन में दिये बैंक खाते में...

बेमेतरा : महतारी वंदन योजना : आवेदन में दिये बैंक खाते में ही पात्र हितग्राहियों की राशि अंतरण होगी’

91
0

जिन महिलाओं के खाते आधार कार्ड से लिंक नहीं है वह बैंक जाकर आधार कार्ड लिंक करा लें’
’किसी के बहकावे में आकर इसके लिए अलग से खाता न खोले’

23 फरवरी 2024
बेमेतरा  (विश्व परिवार)- इन दिनों महतारी वंदन योजना को लेकर गांव गांव में कुछ भ्रम फैलाये जाने की खबर है। योजना में सभी लोगों में काफी सुधार भ्रमियां फैलाई गई थी कि सिर्फ पोस्ट ऑफिस के ही एकाउंट में पैसा आएगा,पूरे प्रदेश के अधिकांश शहरों में लिंक के नाम पर पोस्ट ऑफिस में नया खाता खुलवाये जाने की खबर है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री बी.डी.पटेल ने स्पष्ट किया कि जिन महिलाओं ने महतारी वंदन योजना में आवेदन किए है। उसके आधार से लिंक होना चाहिए। जिनके महिलाओं के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं है वह अपने बैंक जाकर खाते आधार कार्ड से लिंक करा लें।

श्री पटेल ने बताया कि आज 23 फरवरी (शुक्रवार) को अंतिम सूची जारी की जाएगी। उसके बाद अंतिम सूची पर दावा आपत्ति करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2024 निर्धारित है। दावा आपत्ति का निराकरण 26 फरवरी से 29 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। वही अंतिम सूची का प्रकाशन 01 मार्च 2024 को होगा। राशि अंतरण 8 मार्च 2024 को होगा। पात्र महिलाओं को राशि उनके आवेदन में दिये बैंक खाता नंबर में ही अंतरण होगी। किसी अन्य खाते में नहीं जाएगी। इसके लिए अलग पोस्ट ऑफिस में या अन्य बैंक में खाता खोलने की जरूरत नही है और ना ही किसी के बहकावे में आये। योजना से संबंधित जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास कार्यालय या आंगनवाडी कार्यकर्ता से संपर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here