Home सागर भाग्योदय में नया तीर्थ बन रहा है, सभी दान दें मुनिश्री निष्पक्ष...

भाग्योदय में नया तीर्थ बन रहा है, सभी दान दें मुनिश्री निष्पक्ष सागर

36
0

सागर(विश्व परिवार) | आचार्य श्री विद्या सागर महाराज के आशीर्वाद से सागर वालों नया तीर्थ बनाने का आशीर्वाद मिला है सर्वतोभद्र चतुर्मुखी जिनालय जब पूर्ण हो जाएगा तो सागर के लिए एक नया तीर्थ मिलेगा और विश्व भर के श्रद्धालु इस तीर्थ के दर्शन करने के लिए आएंगे और जैन तीर्थ क्षेत्रों में भाग्योदय तीर्थ का नाम भी जुड़ जाएगा। यह बात मुनिश्री निष्पक्ष सागर महाराज ने भाग्योदय तीर्थ में प्रवचनों में कहीं।
मुनिश्री ने कहा कि भाग्योदय तीर्थ विश्व में वह पावन भूमि है जहाँ पर आचार्य श्री के सानिध्य और आशीर्वाद से 6 पंचकल्याणक गजरथ महामहोत्सव हुए है और सर्वतोभद्र जिनालय बनने के बाद यहाँ पर 7 वां पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव 7 फेरियो के साथ संपन्न होगा।
मुनिश्री ने कहा आचार्य श्री ने जन जन के आरोग्य के लिए भाग्योदय अस्पताल का निर्माण कराया था। अब मन्दिर का निर्माण तेज गति से चल रहा है। गुरुदेव ने सागर वालों को इतिहास रचने के लिए आशीर्वाद दिया है और जन जन को इस जिनालय से जुड़ना चाहिए। यह जिनालय का नहीं इतिहास का निर्माण हो रहा है आचार्य श्री की सोच बहुत ऊंची थी।
सीमेंट गिट्टी रेत का जिनालय 100 वर्षों के लिये रहता है लेकिन आचार्य श्री ने सागर वालों को हजारों वर्ष का इतिहास रचने के लिए अपने द्रव लगाने का महत्वपूर्ण अवसर दिया है। इससे आपके कर्मों की निर्जरा भी होने वाली है। यह जिनालय जैनत्व की गौरव गाथा गाएगा।
मुनि सेवा समिति के सदस्य मुकेश जैन ढाना ने बताया कि मुनि संघ भाग्योदय तीर्थ में कुछ समय तक प्रवास करेगा। 26 जून को मुनिसंघ के प्रवचन सुबह 8.30 बजे भाग्योदय तीर्थ में होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here