Home इंदौर भाजपा मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू, कुछ देर में आ सकती है...

भाजपा मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू, कुछ देर में आ सकती है उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

77
0

इंदौर  (विश्व परिवार)। भारतीय जनता पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पार्टी मुख्यालय पर शुरू हो गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को अभी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े संबोधित कर रहे हैं। यह संभावना जताई जा रही है कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार कर सकती है।

भाजपा ऐसे किया उम्मीदवारों का चयन

भाजपा ने इन उम्मीदवारों के नामों को फाइनल करने के लिए बहुत ही लंबी प्रोसेस को अपनाया था। नमो एप पर जनता से उनके क्षेत्र में सर्वाधिक तीन लोकप्रिय नेताओं के नाम बताने को कहा गया था। पार्टी ने भाजपा के सांसदों से पूछा था कि आपने बीते दो सालों में क्या काम किया है, उसका ब्यौरा दीजिए। हर संसदीय क्षेत्र का सर्वे एजेंसियों से कराया गया। उम्मीदवारों के चयन के लिए आरएसएस का फीडबैक भी पार्टी ने लिया गया था।

इन मंत्रियों को लड़ाया जाएगा चुनाव

भाजपा इस बार उन मंत्रियों को भी टिकट देगी, जो राज्यसभा से सांसद चुने गए थे। दरअसल, भाजपा ने मनसुख मांडविया, भूपेंद्र यादव, धर्मेंद्र प्रधान, राजीव चंद्रशेखर, पुरुषोत्तम रुपाला सहित कई मंत्रियों को लोकसभा चुनाव लड़ना ही पड़ेगा, क्यों पार्टी ने उन्हें राज्यसभा के लिए फिर से नामांकित नहीं किया है। पार्टी नेतृत्व ने यह तय किया है कि इनके राज्यों से चुनाव लड़ाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here