Home रायपुर भारतीय जैन मिलन का राष्ट्रीय अधिवेशन बड़ौत मै सम्पन्न

भारतीय जैन मिलन का राष्ट्रीय अधिवेशन बड़ौत मै सम्पन्न

58
0

नरेश जैन को वीर ऑफ़ द ईयर सम्मान मिला

अशोकनगर(विश्व परिवार) – भारतीय जैन मिलन का राष्ट्रीय सम्मेलन बड़ौत मै सम्पन्न हुआ जिसमै देश भर से भारी संख्या में शाखाओं ने भाग लिया। हमारे शहर से 5 वीर एवं 2 वीरांगनाओं ने सहभागिता कर वरिष्ठ नेतृत्व से दिशा-निर्देश प्राप्त किये।अधिवेशन मै वर्ष भर में किये कार्यो के आधार पर पुरूस्कार दिऐ गये।भारतीय जैन मिलन क्षेत्र 12 के क्षेत्रीय अध्यक्ष नरेश जैन को वीर ऑफ़ द ईयर सम्मान प्रदान किया गया एवं सर्वश्रेष्ठ शाखा  अध्यक्ष जैन मिलन सेंट्रल के अध्यक्ष जितेंद्र जैन चुने गए ।सम्मान के इस क्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष जैन कैंची, सुनील  जैन धन्नू,निर्मल मिर्ची को भी को सम्मानित किया गया।
ज्ञातव्य हो कि भारतीय जैन मिलन की स्थापना 2 मई 1966 को देहरादून में हुईं थी। इस समय देश में जैन मिलन की कुल 1400 से अधिक शाखाएं कार्यरत हैं जिन्होंने अपने समाज सेवी कार्यों से समूचे राष्ट्र में जैन मिलन की विशेष छवि बनाई है।राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय जैन ने कहाकि अपने धर्म की जानकारी युवाओं को देना होगी तभी वह संस्कारित होगें।हमें जैन मिलन मे युवाओं की भागीदारी बढ़ाना होगी।इस अवसर पर विशिष्ट राष्ट्रीय संरक्षक वीर सुरेश जैन’रितुराज’ ने अपने उदबोधन में  कहाकि हमे में अपनी एकता एवं सक्रियता से ही अपना समाज मे स्थान बनाना होगा तभी हम संस्था को समाज सेवा के क्षेत्र में ऊंचाईयों तक ले जा पाएंगे।आपने विशेष जोर देकर कहा कि जनगणना में सभी को जैन अवश्य लिखना चाहिए। संचालन राष्ट्रीय महामंत्री अजय जैन सहारनपुर एवं मनोज जैन मुज्जफरनगर ने किया।राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय जैन गुना,राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय जैन राघोगढ़ के नेतृत्व में क्षेत्र 12 के 40 से अधिक वीर-वीरांगनाओ ने 58 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में सहभागिता की |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here