Home रायपुर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की मां पिस्ता देवी का निधन, 91 साल की...

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की मां पिस्ता देवी का निधन, 91 साल की उम्र में लीं अंतिम सांस, सीएम साय सहित कई नेताओं ने जताया दुख

57
0

रायपुर (विश्व परिवार):- स्‍कूल और उच्‍च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता पिस्ता देवी मंगलवार को निधन हो गया। 91 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांसे ली। पिस्ता देवी अग्रवाल की अंतिम यात्रा रामजी वाटिका मौल श्री विहार, रायपुर से प्रातः 10 बजे निकलेगी। उनका अंतिम संस्कार मारवाड़ी शमशान घाट में संपन्न होगा। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माताजी के निधन पर राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने एक्स पर निधन पर दुःख जताया है। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को सद्गति और शोक-संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करें। ओम शांति।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता पिस्ता देवी अग्रवाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। सीएम ने एक्स पर कहा कि हमारे कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के मां पिस्तादेवी अग्रवाल के देवलोकगमन की दुखद सूचना प्राप्त हुई। प्रभु श्रीराम से मेरी प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करें। ॐ शांति।

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माताजी के निधन पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने एक्स पर लिखा है कि मां का जाना जीवन से छांव के चले जाने जैसा होता है। छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को मातृ शोक का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। शोकाकुल परिजनों को संबल दे। ओम शांति।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here