Home रायपुर मनाेहर गौशाला पहुंचे वन मंडल अधिकारी, रिसर्च की सराहना की

मनाेहर गौशाला पहुंचे वन मंडल अधिकारी, रिसर्च की सराहना की

48
0
रायपुर(विश्व परिवार)। मनोहर गौशाला खैरागढ़ में बुधवार को वनमंडल अधिकारी खैरागढ़ आलोक कुमार तिवारी पहुंचे। उन्होंने कामधेनू माता के दर्शन किए। साथ ही यहां चल रहे रिसर्च की संपूर्ण जानकारी ली। उन्हाेंने गौशाला में मवेशियों के लिए की गई व्यवस्था पर सराहना व्यक्त की। उन्हें गौ सेवक चमन डाकलिया ने गाय एक वरदान पुस्तक भेंट की। इस अवसर पर उनके साथ मोना महेश्वरी संयुक्त वनमंडल अधिकारी खैरागढ़, अमृत लाल खुटे उप वनमंडल अधिकारी गंडई, रमेश कुमार टंडन वन परिक्षेत्र अधिकारी खैरागढ़, अशोक वैष्णव वन परिक्षेत्र अधिकारी छुईखदान, सलीम कुरैशी परिक्षेत्र अधिकारी गंडई साल्हेवारा, कैलाश कुमार सिंह वनपाल परिक्षेत्र सहायक खैरागढ़ मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here