Home रायपुर मनोरंजक खेलों के साथ मनाया होली मिलन

मनोरंजक खेलों के साथ मनाया होली मिलन

77
0

दिगंबर जैन आदिश्वर महिला मंडल का आयोजन

रायपुर(विश्व परिवार)– होली के रंगों की बौछार यूं तो लोगों को बीते माह ही अपने रंग में रंगा के चली भी गई, उसके बाद भी होली का सुरूर अभी तक बरकरार है। यही वजह है कि विभिन्न संगठनों द्वारा अभी तक होली मिलन के आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरूवार को दिगंबर जैन आदिश्वर महिला मंडल की महिलाओं ने भी हुलियारे मूड में खूब आनंद मस्ती की और मनोरंजक खेलों और रंगों से धूम मचाई।
डी.डी.नगर स्थित दिगंबर जैन आदिश्वर महिला मंडल द्वारा होली के रंग मस्ती के संग का आयोजन किया गया। जिसमें समाज की सभी महिलाएं शामिल हुईं। अबीर-गुलाल से एक-दूसरे को रंगते हुए मजे़दार गेम्स हुए। जिसमें महिलाओं ने सिर पर रंगीन टोपी, आंखों पर रंगीले चश्में पहने कर हंसते-खिलखिलाते हुए, अजीबोगरीब मुख-मुद्राएं बनाते हुए रैंप वाॅक कर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। श्रृंगार की विविध सामग्रियों को पहनकर गीत गाते हुए एक मिनट की अवधि में ज्यादा से ज्यादा खुद को सजाकर स्वयं को विजेता बनाने की दौड़ में सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर आभा जैन, अनिता जैन, रोमी जैन, श्रृद्धा जैन, वर्षा जैन, सुमन जैन, संगीता जैन, सुनीता जैन, अंजलि जैन, वंदना जैन, डाॅ.मंजुला जैन, ज्योति जैन, स्मिता जैन, पुष्पा जैन, प्रभा जैन, साधना जैन, अलका जैन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here