भिलाई (विश्व परिवार)। सोमवार दिनांक 26 जनवरी 2026 को 77वे गणतंत्रता दिवस के सुअवसर पर भिलाई चरौदा नगर निगम कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
जिसमें सभापति कृष्णा चंद्राकर, नेता प्रतिपक्ष सहित समस्त पार्षदों, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधियो के समक्ष क्षेत्र के प्रथम नागरिक चरौदा महापौर निर्मल कोसरे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फैहरायेगे ।
इस संबंध में निगम कमिश्नर डी. एस. राजपूत द्वारा अपने अधिकारियों कर्मचारियों को आवश्यक व्यवस्था पूरी करने आदेश जारी कर दिए गए है। निगम प्रशासन की ओर से भिलाई चरौदा क्षेत्र के सभी सम्मानित नागरिकों तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथियों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया गया है।





