Home रायपुर महाराष्ट्र मंडल के फिजियोथैरेपी सेंटर में महिला के हाथों की जकड़ी हुई...

महाराष्ट्र मंडल के फिजियोथैरेपी सेंटर में महिला के हाथों की जकड़ी हुई अंगुलियों का इलाज करतीं हुईं फिजियोथेरेपिस्ट।

49
0
महाराष्ट्र मंडल के फिजियोथेरेपी सेंटर में निर्धन मरीजों का निःशुल्क उपचार
रायपुर(विश्व परिवार) महाराष्ट्र मंडल में संचालित फिजियोथेरेपी सेंटर में निर्धन मरीजों, जरूरतमंदों और वरिष्ठ नागरिकों का मुफ्त में उपचार किया जा रहा है। मंडल के फिजियोथेरेपी सेंटर में अत्याधुनिक मशीनों के साथ सिद्धहस्त डाॅक्टरों की देखरेख में मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
बता दें कि भारतीय जीवन बीमा निगम गोल्डन जुबली फाउंडेशन योजनांतर्गत महाराष्ट्र मंडल के फिजियोथेरेपी सेंटर का संचालन किया जा रहा है। इसके लिए अत्याधुनिक मशीनों व उपकरणों की व्यवस्था छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के सौजन्य से की गई है।
उपाध्यक्ष श्याम सुंदर खंगन ने बताया कि चौबे काॅलोनी स्थित मंडल भवन में 26 जनवरी से फिजियोथेरेपी सेंटर शुरू किया गया था। दान स्वरूप न्यूनतम सहयोग राशि पर यहां आने वालों का उपचार किया जा रहा है। अध्यक्ष अजय काले और कार्यकारिणी ने शुरू में ही यह फैसला लिया था कि निर्धन और जरूरतमंदों का मंडल के फिजियोथेरेपी सेंटर में निःशुल्क उपचार किया जाएगा।
खंगन ने बताया कि फिजियोथेरेपी सेंटर में हर आयु वर्ग के लोग नियमित रूप से आ रहे हैं। तीन एक्सपर्ट डाक्टर्स डाॅ. संगीता कश्यप, डाॅ. अंकिता काले और डाॅ. डिंपल दीक्षा अग्रवाल अपनी सेवाएं दे रही हैं। यहां हाॅट पैक, टेंस, लेजर, आईएफटी, अल्ट्रासाउंड और स्ट्रीम्यूलेशन जैसी आधुनिक मशीनें लाई गई हैं। इससे लोगों का फिजियो किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here