Home भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव झारखंड में करेंगे चुनावी प्रचार, ग्वालियर में राजमाता...

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव झारखंड में करेंगे चुनावी प्रचार, ग्वालियर में राजमाता माधवी राजे सिंधिया के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

84
0

भोपाल(विश्व परिवार)– मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज झारखंड में चुनावी प्रचार करेंगे। यहां वे रांची हजारीबाग और कोडरमा लोकसभा में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करेंगे।

सीएम दिल्ली से सुबह 10 बजे रांची पहुंचेंगे। जिसके बाद हजारीबाग लोकसभा के जेल मैदान छतरो, बरही में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12 बजे कोडरमा लोकसभा के जयानगर में एक और जनसभा करेंगे। सीएम मोहन दोपहर 1:25 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची से ग्वालियर के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 3 बजे ग्वालियर में राजमाता माधवी राजे सिंधिया के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here