Home रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, सीएम ने...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, सीएम ने किया आत्मीय स्वागत, केंद्रीय राज्यमंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

29
0

रायपुर(विश्व परिवार)।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रविवार को यहां उनके निवास कार्यालय में केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के राज्यमंत्री तोखन साहू ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय राज्यमंत्री साहू का अपने निवास में आत्मीय स्वागत किया और उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय राज्यमंत्री साहू के साथ छत्तीसगढ़ में आवास और शहरी विकास की योजनाओं को गति देने से संबंधित विषय पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित केंद्रीय राज्यमंत्री साहू के साथ आए बिलासपुर, लोरमी, तखतपुर, मुंगेली क्षेत्र के नागरिक उपस्थित थे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here