रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर जिले में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, वे सुबह 11 बजे DG कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे.कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद सीएम के साथ यह पहली बैठक होगी. सीएम साय पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन एवं साइबर थाना का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे. दोपहर 3:30 बजे वे अभनपुर विकासखंड के नवागांव में आयोजित कुंभकार समाज के महाअधिवेशन युवा युवती परिचय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होंगे।





