Home विदिशा मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज स संघ का मंगल प्रवेश 2...

मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज स संघ का मंगल प्रवेश 2 जून तक सम्भव “मनुष्य के धैर्य की परिक्षा विपत्ति काल में ही होती है

57
0

विदिशा(विश्व परिवार) | “किसके जीवन में विपत्ति नहीं आती लेकिन विपत्ति मे धैर्य से बड़ा और कोई साधन नहीं होता “मनुष्य के धैर्य की परिक्षा विपत्ति काल में ही होती है,जिस व्यक्ती के अंदर पेसन्स (धैर्य) होता है उस व्यक्ती के बिगडे काम भी वन जाते है,और जो अपना पेसन्स (धैर्य) खो देता है उसका बना बनाया काम भी बिगड़ जाता है, इतना अवश्य है कि धैर्य रखने बालों की कभी हार नहीं होती” उपरोक्त उदगार मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन मे विपत्तियों का तूफान आता है, जीवन में कोई भी तूफान आ जाऐ घबड़ाओ मत धैर्य पूर्वक उसका सामना करो और आगे बड़ो  हर तूफान एक दिन शांत होता है,उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि सिर्फ व्यवाहरिक क्षेत्र में ही आपत्ति विपत्ति आती है, आध्यात्मिक क्षेत्र में भी यदि आपने अपना धैर्य नहीं रखा तो जो आप पाना चाहते हो वह आप पा नहीं पा पाओगे।उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से कथानक सुनाते हुये कहा कि शिष्य ने संत की बात का अनुकरण करते हुये आम का पौधा लगाया तो गुरुदेव ने कहा कि जाओ और आम तोड़कर ले आओ शिष्य ने गुरु की बात का अनुसरण करते हुये गया लेकिन आम लेकर नहीं आया और यह क्रम तीन चार बार चला पांचवीं बार जब गुरु ने शिष्य को कहा तो वह झुंझला गया  तो गुरु ने उसे समझाते हुये कहा जैसे आम का पौधा समय पाकर के फलता है वैसे ही संसार का हर काम  समय पाकर ही होगा, यदि आपने ज्यादा आकुलता की तो  बना बनाया काम विगाड़ लोगे यदि अपने जीवन को सफल बनाना है तो धैर्य रखिये। जैन समाज के प्रवक्ता अविनाश जैन ने बताया मुनिसंघ का प्रवास आज विदिशा जिले की सीमा कस्वा बागरोद में श्री पारसनाथ जिनालय के संतभवन में हुआ।मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज के साथ पाठशाला प्रणेता मुनि श्री निर्वेग सागर जी महाराज, शंकासमाधान के संचालक मुनि श्री संघान सागर जी महाराज एवं पांच छुल्लक तथा बालव्रह्चारी स संघ का मंगल विहार विदिशा की ओर चल रहा है  मंगलवार को कस्वा बागरोद में आहार चर्या एवं शंकासमाधान प्रतिदिन 6:20 पर लाईव कार्यक्रम के माध्यम से चल रहा है। गर्मी की प्रचंडता को देखते हुये मुनिसंघ का मंगल विहार प्रातःकाल की बेला में 5:50 से शुरु होता है, 2 जून रविवार को विदिशा नगर में मंगल प्रवेश सम्भावित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here