मनोरंजन

मैंने कभी नकाब पहनकर जिंदगी नहीं जी’, रियलिटी शो ‘द 50’ में एंट्री पर करण पटेल का बेबाक बयान

लोकप्रिय टीवी अभिनेता करण पटेल अपकमिंग रियलिटी शो ‘द 50’ का हिस्सा बनने जा रहे हैं. ऐसे में फैंस का उत्साह जोरों पर है. करण ने इस शो में शामिल होने के पीछे की वजह का खुलासा किया. साथ ही बताया कि आखिर ‘बिग बॉस’ और ‘द 50’ में ऐसा क्या फर्क है, जिसने उनका नजरिया बदल दिया.
करण पटेल ने कहा, ‘किसी भी रियलिटी शो का हिस्सा बनने से पहले मैं उसके मकसद और सोच को समझता हूं. ‘बिग बॉस’ का फॉर्मेट लगातार टकराव, बहस और भावनात्मक उथल-पुथल पर टिका होता है, जिससे मैं निजी तौर पर खुद को जोड़ नहीं पाता. हर समय का झगड़ा और नेगेटिव माहौल मुझे असहज कर देता है. यही वजह रही कि मैंने अब तक ऐसे शोज से दूरी बनाए रखी है.’

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts