छत्तीसगढ़धर्मरायपुर

राजधानी में बसंत पंचमी पर माता सरस्वती की पूजा अर्चना

  • शैक्षणिक संस्थाओं में वीणा वादिनी की की गई पूजा पाठ
  • नेता जी सुभाष चंद्र बोस को याद किया राजधानी वासियों ने

रायपुर (विश्व परिवार)। राजधानी में आज बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती की विधिवत पूजा अर्चना की गई। इसके अलावा नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई है। राजधानी के शैक्षणिक संस्थाओं में माता सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। इसके पश्चात विभिन्न कार्यक्रम हुए।
मिली जानकारी के अनुसार बसंत पंचमी के अवसर पर चौबे कालोनी स्थित आरोग्य धाम में विभिन्न कार्यक्रम हुए। इसके अलावा अनेक संस्थाओं में माता सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। फागुन महीने में पडऩे वाले होलिका उत्सव के लिए कई स्थानों पर अंडा का झाड़ गड़ाए गये।
चादर तिलक समारोह दामाखेड़ा में
कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में आज 16वें वंश प्रतापाचार्य परमपूज्य पंत श्री हुजूर उदितमुनि नाम साहब के विधिवत चादर तिलक समारोह हुआ। जिसमें समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। राजधानी के महामाया मंदिर में भी बागीश जी महराज का प्रवचन हो रहा है इसके अलावा युवराज पांडे का प्रवचन ग्राम खिलोरा धमतरी रोड हो रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं।
नेता जी सुभाष जयंती मनाई गई
राजधानी के तेलीबांधा में आज नेताजी सुभाषचंद्र बोस तथा रेलवे स्टेशन के समीप नेताजी जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राष्ट्रभक्त शामिल हुए। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नेताजी दुर्लभ नेताओं में थे जिन्होंने बौद्धिक गहराई निडर कर्म दोनों का अदभूत मेल था।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts