छत्तीसगढ़रायगढ़

राजश्री गुटखा चोरी के आरोप में आरक्षक ने की वसूली, सस्पेंड

रायगढ़ (विश्व परिवार)। सिटी कोतवाली रायगढ़ में पदस्थ आरक्षक लोमस राजपूत का लेनदेन से जुड़ा ऑडियो वायरल होने के बाद एसपी दिव्यांग पटेल ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामला एक छोटे होटल संचालक से अवैध वसूली से जुड़ा हुई बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कोतरा रोड क्षेत्र का रहने वाला एक व्यवसायी टपरी होटल चलाता है। उसने दो अन्य व्यवसायियों के साथ मिलकर एक फेरीवाले से 100 पैकेट राजश्री गुटखा खरीदा था। इसके बाद सिटी कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक लोमस राजपूत ने तीनों को थाने बुलाया। उन पर चोरी का गुटखा खरीदने का आरोप लगाते हुए केस में फंसाने की धमकी दी गई। आरोप है कि मामले से बचाने के नाम पर आरक्षक ने 50 हजार रुपए की मांग की। पीडि़त के अनुसार दबाव में आकर उसने 20 हजार रुपए नकद दे दिए, लेकिन इसके बाद भी आरक्षक ने 5 हजार रुपए और देने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। परेशान होकर पीडि़त व्यवसायी ने पूरे मामले की लिखित शिकायत बिलासपुर आईजी से की, जिसके बाद जांच के दौरान ऑडियो वायरल हुआ और कार्रवाई की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts