Home  बिलासपुर रामनवमी आज, भव्य झांकी के साथ निकलेगी प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा

रामनवमी आज, भव्य झांकी के साथ निकलेगी प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा

58
0
  • श्री लक्ष्मी वेंकटेश मंदिर, सिम्स चौक से होगी शुरुआत
  • सड़कों व चौक-चौराहों में पांच क्विंटल फूल से स्वागत
  • शोभायात्रा का रूट चार्ट, हनुमानजी करेंगे नेतृत्व

    बिलासपुर(विश्व परिवार)-रामनवमी 17 अप्रैल को है। प्रभु श्रीराम की भक्ति में पूरा अंचल इस दिन लीन रहेगा। सिम्स चौक स्थित श्री लक्ष्मी वेंकटेश मंदिर से भव्य झांकी के साथ शोभायात्रा निकलेगी। गुलाबी वस्त्र में रामलला नगर भ्रमण करेंगे। पांच क्विंटल रंग-बिरंगे फूलों से स्वागत अभिनंदन होगा। आतिशबाजी के साथ शाम को घर-घर पांच दीपक जलेंगे।न्यायधानी में विगत 50 वर्षों से रामनवमी पर शोभायात्रा की परंपरा चली आ रही है। इस साल 51वां वर्ष है। अयोध्या में भगवान प्रभु श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ रामलला विराजमान हो चुके हैं। ऐसे में इस वर्ष आयोजन समिति ने इस शोभायात्रा को अन्य वर्षों की अपेक्षा और भी भव्य बनाने में मंदिर समिति ने पहले ही एलान कर दिया था। प्रभु श्री राम अयोध्या के मंदिर में बाल स्वरूप में विराजमान हुए हैं, इसलिए शोभायात्रा में भी भगवान को इस बार गुलाबी वस्त्र व आभूषण में नजर आएंगे। शोभायात्रा में इस बार 50 से अधिक झांकियां रहेंगी।

    भगवान श्रीराम, हनुमान सहित झांकियों में देवी दर्शन भी होंगे। सजावट के लिए विशेष रूप से रजनीगंधा, गुलाब, गेंदा, कमल सहित अन्य फूल का आर्डर दिया गया है। भगवान का आसन, सिंहासन, धनुष-बाण, मुकुट, वस्त्र आदि तैयार हो चुका है। पंजीरी का प्रसार बंटेगा। शोभायात्रा दोपहर तीन बजकर 30 मिनट में श्री लक्ष्मी वेंकटेश मंदिर से निकलेगी।

    शोभायात्रा का रूट चार्ट, हनुमानजी करेंगे नेतृत्वnaidunia_image
    शोभायात्रा राजसी आरती के साथ श्री लक्ष्मी वेंकटेश मंदिर से निकलकर गोलबाजार, सिटी कोतवाली, जूना बिलासपुर, गांधी चौक, शिव टाकीज चौक, पुराना बस स्टैंड, अग्रसेन चौक, पुलिस मैदान, मिशन हास्पिटल रोड से होते हुए लखीराम आडिटोरियम में समाप्त होगी। शोभायात्रा का नेतृत्व हनुमानजी की विशाल प्रतिमा सबसे आगे चलकर करेगी।
    व्यंकटेश मंदिर में मंगल आरती के साथ दिनभर पूजा
    रामनवी के अवसर पर इस दिन मंदिर में प्रातः साढ़े पांच बजे मंगला आरती होगी। इसी क्रम में सुबह राजसी आरती होगी। उसके बाद दोपहर 12 बजे तक मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे। इस बीच भजन मंडलियां भजन कीर्तन करेंगी। भगवान श्रीराम, हनुमान सहित सभी झांकियों के सजावट के लिए रजनीगंधा, गुलाब, गेंदा, कमल सहित अन्य फूल लगभग पांच क्विंटल फूल आ चुका है। भगवान का आसन, सिंहासन, धनुष-बाण, मुकुट, वस्त्र आदि तैयार कर लिया गया है। पंजीरी सहित बूंदी सहित अन्य प्रसाद बंटेंगे।
    पंथी, करमा, सुआ, ददरिया नृत्य भी
    naidunia_image
    शोभायात्रा में श्रीराम दरबार, सबरी के राम, अयोध्या के राम, गोस्वामी तुलसीदास, व्यंकटेश भगवान, श्रीराम चरित मानस, बघवा मंदिर, रामेश्वर शिवालय मंदिर सहित अन्य झांकियां शामिल रहेंगी। इसके अलावा शोभायात्रा में 108 कलश यात्रा लिए महिलाएं, पंथी, करमा, सुआ, ददरिया नृत्य और भजन मंडलियां शामिल रहेंगी। इसके साथ सभी समाज के लोग अपने आराध्य देव की झांकी के साथ शोभायात्रा में शामिल होंगे। शोभायात्रा रात नौ बजे मंदिर पहुंचेगी। यहां भगवान की महाआरती और शयन आरती एक साथ होगी।
    रेलवे कंस्ट्रक्शन कालोनी में आज श्रीराम जानकी विवाह
    हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी महोत्सवम, आंध्र विप्र समाज के द्वारा किया जाएगा। 17 अप्रैल से 19 अप्रैल तक रेलवे कंस्ट्रक्शन कालोनी दुर्गा पंडाल में संपन्न होगा। जिसमें पहले दिन 17 अप्रैल रामनवमी के दिन श्रीराम जानकी विवाह का कार्यक्रम सुबह 10 बजे से होगा दूसरे दिन 18 अप्रैल शाम 7:30 बजे से राम जी का राज्याभिषेक किया जाएगा। तीसरे और अंतिम दिन सवेरे 11:00 बजे से भंडारे का कार्यक्रम और शाम को कालोनी में ही शोभायात्रा निकल जाएगी। इस वर्ष श्री टी. श्रीनिवास दंपती द्वारा सभी पूजा कार्यक्रम संपन्न किए जाएंगे। बीके शर्मा जी एवं उनके दो शिष्यों द्वारा विधि विधान से मंत्रोच्चार द्वारा नित्य पूजा अर्चना की जाएगी, जो आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी शहर से पिछले 30 वर्षों से आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here