Home अयोध्या राम मंदिर में रोज दर्शन करने आ रहे 1.5 लाख श्रद्धालु, अब...

राम मंदिर में रोज दर्शन करने आ रहे 1.5 लाख श्रद्धालु, अब घर बैठे ऐसे देख सकेंगे लाइव आरती

58
0
  • ट्रस्ट अब राम भक्तों को घर बैठे लाइव दर्शन की सुविधा दे रहा है।
  • दूरदर्शन ने कहा कि DD नेशनल हर सुबह 6.30 बजे से रामलला को दी जाने वाली ‘आरती’ का सीधा प्रसारण करेगा।
  • जब से अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है, तब से अभी तक 75 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

अयोध्या (विश्व परिवार)। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद से लगातार राम भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ने जानकारी दी है कि “श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रतिदिन औसतन 1 से 1.5 लाख तीर्थयात्री आ रहे हैं।” ऐसे में यदि आप भारी भीड़ के कारण फिलहाल अयोध्या जाने से बच रहे हैं तो अब घर बैठ भी रामलला की आरती को लाइव देख सकते हैं।

 श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ने ट्वीट किया, “श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रतिदिन औसतन 1 से 1.5 लाख तीर्थयात्री आ रहे हैं।”

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अब राम भक्तों को घर बैठे लाइव दर्शन की सुविधा दे रहा है। सोमवार को एक्स पर एक पोस्ट में दूरदर्शन ने कहा कि DD नेशनल हर सुबह 6.30 बजे से रामलला को दी जाने वाली ‘आरती’ का सीधा प्रसारण करेगा।

दूरदर्शन पर सुबह 6.30 बजे होगा प्रसारण

दूरदर्शन नेशनल हर रोज सुबह 6:30 बजे अयोध्या में राम मंदिर से दैनिक आरती का प्रसारण करेगा। ट्रस्ट ने दर्शन का समय सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक कर दिया है। एक अनुमान के मुताबिक, जब से अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है, तब से अभी तक 75 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here