Home रायपुर रायपुर कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने जेआर दानी स्कूल में संकुल समन्वयकों...

रायपुर कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने जेआर दानी स्कूल में संकुल समन्वयकों की ली बैठक

68
0

रायपुर(विश्व परिवार)– लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह ने आज कालीबाड़ी स्थित जेआर दानी स्कूल में संकुल समन्वयकों की बैठक ली। कलेक्टर ने उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाते हुए कहा कि कर्मचारी कल्याण हित में प्रशासन सजग है। मतदान केंद्रों में बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएं। मतदान दल को किसी भी तरह की परेशानी नही होनी चाहिए।

मतदान केंद्र की साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, पंखा, शौचालय इत्यादि की सुविधाएं होनी चाहिए। साथ ही संकुल समन्यवक मतदाता जागरूकता की गतिविधियों पर ध्यान दें। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि कहा कि मतदाता संकुलो में मतदाता जागरूकता की गतिविधियां संचालित की जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here