Home रायपुर रायपुर प्रेस क्लब परिवार ने दी दिवंगत फोटो पत्रकार शारदा दत्त त्रिपाठी...

रायपुर प्रेस क्लब परिवार ने दी दिवंगत फोटो पत्रकार शारदा दत्त त्रिपाठी को श्रद्धांजलि

22
0

रायपुर(विश्व परिवार)। रायपुर प्रेस क्लब में आज दिवंगत फोटो पत्रकार शारदा दत्त त्रिपाठी को प्रेस परिवार के सदस्यों ने विनम्र श्रद्धांजलि दी |

प्रेस क्लब हॉल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में क्लब के वरिष्ठ सदस्यों के साथ, दिवंगत शारदा त्रिपाठी के साथी फोटो पत्रकार और युवा साथी बड़ी संख्या में मौजूद रहे |

क्लब के वरिष्ठ सदस्य विनय शर्मा, बृजेश चौबे, गोकुल सोनी, महादेव तिवारी, दीपक पाण्डेय, जॉन राजेश पॉल, बंसतवीर, दामू अम्बेडरे, मोहन तिवारी, अजगर खान ने स्व. त्रिपाठी के साथ बिताए हुए यादों को साझा किया|

प्रेस क्लब परिवार की ओर से महासचिव वैभव शिव पाण्डेय, कोषाध्यक्ष रमन हलवाई, संयुक्त सचिव तृप्ति सोनी और अरविंद सोनवानी के साथ बड़ी संख्या क्लब के सदस्य मौजूद रहे|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here