Home रायपुर रायपुर में मौसम का बदला मिजाज, चढ़ा पारा, दिन में धूप के...

रायपुर में मौसम का बदला मिजाज, चढ़ा पारा, दिन में धूप के तीखे तेवर,

63
0

रायपुर  (विश्व परिवार)- अगले सप्ताह से फागुन माह शुरू होने वाला है। उसके बाद तापमान बढ़ने लगेगा। लेकिन इससे पहले ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तापमान बढ़ने से दिन में धूप चुभने लगी है। इसके पहले इन दिनों पड़ रही हल्की गर्मी से अभी अगले कुछ दिनों तक राहत रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। इतना ही नहीं अधिकतम तापमान में अभी विशेष परिवर्तन की संभावना कम है।

इस बीच बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ का दर्ज किया गया। वातावरण में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बादलों के बीच कभी तेज धूप तो कभी उमस वाली गर्मी पड़ रही है। हालांकि रात में अपेक्षाकृत मौसम सामान्य ही है। इस कारण फागुन माह के पहले देर रात के बाद हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। बुधवार को भी शाम के बाद वातावरण थोड़ी ठंड रही।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि गुरुवार को दिन में मौसम शुष्क रहेगा। रात के तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। उसके तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। बुधवार को जिले में अधिकतम तापमान 34.2 व न्यूनतम 22 डिग्री रहा। रायपुर में यह क्रमश: 34.3 व 19, बिलासपुर में 34.2 व 18.4 और दुर्ग में 34.4 व 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here