Home राजनीति लोकतंत्र कांग्रेस पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव छत्तीसगढ़ में प्रत्याशी खड़ा करने बाबत्

लोकतंत्र कांग्रेस पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव छत्तीसगढ़ में प्रत्याशी खड़ा करने बाबत्

116
0

(विश्व परिवार)लोकतंत्र कांग्रेस पार्टी के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष हरगुन मेघवानी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्रीकांत कसेर ने बताया कि दिनांक 05.03.2024 को केन्द्रीय कार्यालय न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर में लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी खड़े करने के संबंध में बैठक हुई। जिसमें यह तय हुआ कि आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी से श्रीकांत कसेर राजनांदगांव, श्यामसुंदर साहू दुर्ग व मनोज गुप्ता महासमुंद, सुभाष कुमार बघेल रायपुर, गीता डडसेना (डनसना) बिलासपुर एवं श्रीकांत कसेर कोरबा, उक्त प्रत्याशियों के नाम संसदीय बोर्ड ने तय किया गया है, बांकि अन्य 05 लोकसभा सीटों पर अगली सूची में नाम तय कर घोषित किये जावेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हरगुन मेघवानी, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्रीकांत कसेर, राष्ट्रीय सचिव श्री सुदामा जेठवानी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमति रेखा जैसरानी, श्री मनोज गुप्ता, श्री श्यामसुंदर साहू, श्री संजय ठाकुर, श्री राजू परते, श्री योगेश नायक, श्री राजू त्रिपाठी, बस्तर प्रभारी श्री सुभाष बघेल एवं प्रदेश कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here