Home राजनीति लोकसभा चुनाव से पहले छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस को लग सकता है बड़ा...

लोकसभा चुनाव से पहले छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हो सकते हैं ये दो नेता

63
0

रायपुर(विश्व परिवार)। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले चुनावी सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। सभी राजनीतिक दल अपने आपको मजबूत करने के लिए रणनीति बनाने में जुटी हुई हैं। इसी बीच लोकसभा चुनाव से पहले छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। खबरों के अनुसार कांग्रेस के दो पूर्व विधायक विधान मिश्रा और प्रमोद शर्मा भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं। कांग्रेस के दोनों पूर्व विधायक आज शाम भाजपा के प्रदेश कार्यालय में बीजेपी की सदस्‍यता ले सकते हैं।
हालांकि छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस ने इस खबर को सिरे से खारिज कर दिया है। कांग्रेस के पूर्व विधायकों के बीजेपी में शामिल होने के मामले पर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, कांग्रेस का कोई नेता भाजपा में शामिल नहीं होगा। ये निराधार हैं। जिनके नाम चल रहे हैं वो आया राम गया राम हैं। राम सुंदरदास जी संत प्रवृति के व्यक्ति हैं। वो दल-बदल की कार्यवाही नहीं करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here