Home रायपुर विकसित भारत संकल्प यात्रा तृतीय चरण : जोन 5 के वार्ड 40...

विकसित भारत संकल्प यात्रा तृतीय चरण : जोन 5 के वार्ड 40 में केन्द्र सरकार, राज्य शासन की योजनाओं से पात्र 719 नागरिक लाभान्वित

59
0
  • 154 नागरिकों को तत्काल आयुष्मान कार्ड बनाकर दिये गये
        वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने 350 नागरिकों ने लिया        सामूहिक संकल्प

रायपुर:- छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आदेशानुसार, उप मुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन एवं विकास मन्त्री अरुण साव के निर्देशानुसार रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के दिशा – निर्देशन में नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान का तृतीय चरण प्रगति पर है । आज केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं से नागरिकों को जानकारी देकर अधिकाधिक संख्या में लाभान्वित करने नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 5 के ठाकुर प्यारेलाल सिंह वार्ड क्रमांक 40 के तहत जोन 5 कार्यालय परिसर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तृतीय चरण का शिविर दिन की पहली पाली में लगाया गया। नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 5 के तहत ठाकुर प्यारेलाल सिंह वार्ड क्रमांक 40 के शिविर की व्यवस्था का अवलोकन नगर निगम के एमआईसी सदस्य जितेन्द्र अग्रवाल ने जोन 5 जोन कमिश्नर सुशील कुमार चैधरी , कार्यपालन अभियंता लाल महेन्द्र प्रताप सिंह सहित जोन के अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर में 1863 नागरिकों ने केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इसमें विभिन्न योजनाओं में पात्रता अनुसार 719 नागरिक पंजीकृत किये गये। शिविर में केन्द्र सरकार की लोक हितकारी पीएम विश्वकर्मा योजना से 10 नागरिक पात्रता अनुसार लाभान्वित हुए। शिविर में आयुष्मान कार्ड 154 नागरिकों को तत्काल बनाकर दिये गये, वहीं 30 नागरिकों को आधार कार्ड तत्काल बनाकर दिये गये। स्वास्थ्य शिविर में 521 नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी 738 नागरिकों ने स्वास्थ्य विभाग के स्टाल में पहुंचकर प्राप्त की । शिविर में पीएम स्वनिधि योजना में पात्रता अनुसार 4 हितग्राहियों को पंजीकृत किया गया । विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ठाकुर प्यारेलाल सिंह वार्ड क्रमांक 40 के शिविर में आयोजित क्वीज प्रतियोगिता में 28 नागरिकों ने भाग लिया । वहीं 25 नागरिकों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी स्पर्धा में सम्मिलित होकर अपनी सफलता की कहानी स्वत: नागरिकों को सुनायी। शिविर में 350 नागरिकों को भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का सामूहिक संकल्प दिलवाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here