Home  बेमेतरा विवेक पोल बने राष्ट्रीय कवि संगम के जिला अध्यक्ष

विवेक पोल बने राष्ट्रीय कवि संगम के जिला अध्यक्ष

80
0

बेमेतरा (विश्व परिवार)- राष्ट्रीय कवि संगम जिला इकाई बेमेतरा की आवश्यक बैठक में दिनांक 24/02/2024, दिन शनिवार
को महराज कैफे तिरंगा चौक, थानखम्हरिया में रखी गई। जिसमें प्रमुख रूप से जिला संरक्षक महेंद्र विरदी जी, प्रांतिय उपाध्यक्ष एवम समन्वय मंत्री कमल किशोर शर्मा गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में जिला~ इकाई का पुनर्गठन करते हुए, सक्रियता को बढ़ाने हेतु कुछ महत्वपूर्ण एवम् अति आवश्यक निर्णय सर्व सम्मति से लिए गए। जिसमें अध्यक्ष के महत्त्वपूर्ण पद पर आदरणीय श्री विवेक पोल जी का चयन किया गया।, साथ ही उपाध्यक्ष पद का विस्तार करते हुए श्री मनील सिंह राजपूत ,
~ बेमेतरा,और श्री पंकज राठी साजा को उपाध्यक्ष, के पद पर मनोनित किए गए। इसके अलावा श्री सुनील शर्मा जी ,श्री दिलीप पटेल निवासी संघ के सदस्यता दिलाई गई। साथ ही एक सरस काव्य गोष्ठी का अयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित कवियों ने अपना काव्यपाठ किया।
उक्त बैठक आदरणीय श्री बलराम सिंह ठाकुर जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय कवि संगम बेमेतरा, श्री ओम प्रकाश वर्मा,जी,मनील सिंह ठाकुर, श्री पंकज शर्मा जी,
श्री अरविंद गोस्वामी जी, सुनील शर्मा जी इत्यादि की गरिमापूर्ण उपस्थितिरही। साथ ही एक छोटी
काव्यगोष्ठी का आयोजन भी किया गया।
चयनित पदाधिकारियों को गुलाल लगाकर ,बधाई देकर सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here