मनोरंजन

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने नेपोटिज्म को ठहराया सही, फिर क्यों मानते हैं जहर

बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बहस लंबे समय से जारी है और यह मुद्दा अक्सर सुर्खियों में रहता है. आरोप लगते रहे हैं कि फिल्मी परिवारों से आने वाले स्टार किड्स को बड़े रोल, बड़ी फिल्में और प्रमोशन आसानी से मिल जाता है, जबकि बाहर से इंडस्ट्री में कदम रखने वाले टैलेंटेड कलाकारों को संघर्ष और मेहनत का लंबा रास्ता तय करना पड़ता है. यही वजह है कि यह विषय बार-बार चर्चा का केंद्र बन जाता है.
फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी पीढ़ियां रही हैं, जिन्होंने सालों तक इंडस्ट्री पर अपनी पकड़ बनाए रखी. आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर, ऋतिक रोशन और जाह्नवी कपूर जैसे कई स्टार किड्स ने सफलता हासिल की, वहीं कुछ ऐसे भी रहे जो उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके. दूसरी ओर, कई आउटसाइडर कलाकारों ने समय-समय पर यह शिकायत की है कि उन्हें न तो पर्याप्त मौके मिलते हैं और न ही ढंग के ऑफर.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts