Home मनोरंजन शैतान का नया पोस्टर जारी, आमने-सामने दिखे अजय देवगन और आर माधवन

शैतान का नया पोस्टर जारी, आमने-सामने दिखे अजय देवगन और आर माधवन

63
0

(विश्व परिवार)-अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म शैतान का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है।शैतार 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।अब इससे पहले निर्माताओं ने फिल्म के पहले गाने से जुड़ी महत्तवर्पूण जानकारी साझा की है।शैतान के पहले गाने का नाम ऐसा मैं शैतान होगा, जो 29 फरवरी को जारी किया जाएगा। फिल्म का नया पोस्टर भा सामने आया है।
सामने आए पोस्टर में अजय और माधवन आमने-सामने दिख रहे हैं।जियो स्टूडियो ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर फिल्म का नया पोस्टर और पहले गाने से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए लिखा, अब रहेगा खौफ सिर्फ शैतान का। ऐसा मैं शैतान 29 फरवरी को पैनोरमा म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो रहा है।
शैतान एक सुपरनेचुरल फिल्म हैं। इस फिल्म में अजय देवगन शैतानी शक्तियों से लडक़र अपने परिवार को बचाते हुए नजर आएंगे। मूवी में आर माधवन निगेटिव रोल निभा रहे हैं। खतरनाक टीजर के बाद अजय देवगन ने एक बार फिर शैतान की झलक दिखाई है।
इस फिल्म में दक्षिण भारतीय सिनेमा का जानी-मानी अभिनेत्री ज्योतिका भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
विकास बहल निर्देशित शैतान का टीजर कुछ समय पहले ही रिलीज किया गया था, जिसमें अजय और ज्योतिका से ज्यादा ध्यान माधवन ने खींचा था। उनका खतरनाक विलेन रोल किसी की भी रूह कंपाने के लिए काफी है। मूवी 8 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
खास बात यह है कि अजय देवगन इस फिल्म में सिर्फ अभिनय नहीं कर रहे हैं, बल्कि वह इसके निर्माता भी हैं। उन्होंने ज्योति देशपांडे और कुमार मंगत पाठक के साथ मिलकर इस सुपरनेचुरल मूवी का निर्माण किया है।
शैतान के अलावा अजय देवगन कई और मच अवेटेड फिल्मों में धमाल मचाने वाले हैं। उनकी फिल्मों की लिस्ट में सिंघम अगैन, रेड 2, मैदान और तब्बू के साथ औरों में कहां दम था जैसी फिल्में शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here