बलौदा बाजार

समस्त शासकीय बैंकों मे एक दिवसीय काम बन्द हड़ताल रखी गई. करोड़ों का लेनदेन हुआ प्रभावित, बैंक आकर लौटने से ग्राहक हुए परेशान

बलौदाबाजार (विश्व परिवार) यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियन के आह्वान पर पूरे देश मे सभी बैंकों ने आज 27 जनवरी को एक दिवसीय काम बन्द हड़ताल रखी. क्षेत्रीय सचिव ऑफिसर्स एसोसिएशन बृजेन्द्र सिंह एवं क्षेत्रीय सचिव जॉन गुलशन बारला के निर्देश पर तथा बलौदाबाजार जिला संगठन सचिव मनोज साहू के नेतृत्व मे स्टेट बैंक की गार्डन चौक स्थित मुख्य शाखा के सामने बैंक के अवार्ड स्टाफ अधिकारी, कर्मचारियों ने अपनी एक सूत्रीय मांग के समर्थन मे नारे लगा कर अपना विरोध प्रदर्शन किया. गुलशन बारला एवं मनोज साहू ने बताया कि उनकी मांग प्रति सप्ताह पांच दिवसीय बैंकिंग की है जिसे 7 दिसम्बर 2023 से प्रबंधन के समक्ष रखा जा रहा है. उन्हें आज तक केवल आश्वासन ही मिल रहा है जबकि एम ओ यू पर हस्ताक्षरित समझौता भारतीय बैंक संघ द्वारा किया जा चुका है जिसे केवल लागू किया जाना है. कर्मचारियों ने एस बी आई अवार्ड स्टॉफ एम्प्लाइज यूनियन जिंदाबाद, आल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया स्टॉफ फेडरेशन जिंदाबाद, और नेशनल फेडरेशन ऑफ़ बैंक एम्प्लाइज जिंदाबाद के नारे बैंक के सामने लगाए. इस अवसर पर उप प्रबंधक चंद्र देव साहू, क्षेत्रीय सचिव रीजन 5 गुलशन बारला, शुभम सिंह सिंह राजपूत, लिनेन्द्र कुमार ध्रुव, श्रीमती शोवा बारला, जिला संगठन सचिव मनोज साहू, हिमांशु शर्मा, हेमंत पवार, आशीष कुजूर, गरिमा सीहोरे, जाग्रति हर्षा खोटीले, आशा चौहान, मुकेश सवाईया, सिमरन, अभिनव कुमार, बी आर बीसी, क्षेत्रपाल यादव, विकास श्रीवास, हर्ष देवांगन, चंद्रकांत नायक, घनाराम कठाउटे विरोध प्रदर्शन मे सहयोगी रहे.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts