घरेलू क्रिकेट में सरफराज खान का जोरदार प्रदर्शन जारी है. रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप डी के मैच में हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 206 गेंद में दोहरा शतक जड़ दिया. आउट होने से पहले मुंबई के इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 219 गेंदों में 227 रन बनाए. रक्षन्न ने जब सरफराज को आउट किया, तब कहीं जाकर हैदराबाद को राहत की सांस मिली. खबर लिखे जाने तक मुंबई ने मैच के दूसरे दिन आठ विकेट खोकर 533 रन बना लिए थे. हैदराबाद की कप्तानी कर रहे भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन बेहद फीका रहा, उनके खाते में अबतक सिर्फ एक ही विकेट आया है.





