Home इंदौर सात दिन में 12 हजार कापियों का ही हुआ मूल्यांकन, 6 मूल्यांकनकर्ताओं...

सात दिन में 12 हजार कापियों का ही हुआ मूल्यांकन, 6 मूल्यांकनकर्ताओं को नोटिस

150
0

HIGHLIGHTS

  • माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा के साथ ही कापियों का मूल्यांकन कार्य भी शुरू हो चुका है।
  • पहले चरण में 90 हजार कापियां जांची जाना है, लेकिन मूल्यांकन कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है।
  • 22 फरवरी से शुरू हुए मूल्यांकन में अब तक सिर्फ 12 हजार कापियां ही चेक हो पाई है।

     इंदौर(विश्व परिवार) – माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा के साथ ही कापियों का मूल्यांकन कार्य भी शुरू हो चुका है। पहले चरण में 90 हजार कापियां जांची जाना है, लेकिन मूल्यांकन कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। 22 फरवरी से शुरू हुए मूल्यांकन में अब तक सिर्फ 12 हजार कापियां ही चेक हो पाई है। इधर दूसरे चरण की कापियां भी मालव कन्या उमावि पहुंच चुकी है, हालांकि यह कापियां अन्य जिलों में जांच के लिए जाएगी। इधर मूल्यांकन के नहीं आ रहे 6 शिक्षकों को नोटिस भी जारी किया गया है। बता दें कि इस 800 से अधिक शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्यकर्ता के रूप में रजिस्ट्रेशन कराया है। लेकिन अब तक सिर्फ 120 मूल्यांकनकर्ता ही कापियां चेक करने जा रहे है।

    मूल्यांकन प्रभारी बबीता हयारण ने बताया कि पिछले सात दिनों में 12 हजार कापियां जांची जा चुकी है। 6 मूल्यांकनकर्ताओं को नोटिस भी जारी किया है, जो कि मूल्यांकन के लिए नहीं आ रहे है। 5 मार्च तक बोर्ड परीक्षा खत्म हो जाएगी, जिसके बाद पूरी क्षमता के साथ कापियां चेक होना शुरू हो जाएगी। हमारी कोशिश है कि मार्च माह में मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया जाए। इस दौरान करीब 3 लाख कापियां चेक की जाएगी। परीक्षा के मूल्यांकन कार्य सुबह 10 से शाम 6 बजे तक होगा। हर एक मूल्यांकनकर्ता को प्रतिदिन अधिकतम 45 कापियां जांचना होगी।

    परीक्षाओं में लगे मूल्यांकनकर्ता
    10 वीं बोर्ड परीक्षाएं समाप्त हो चुकी है। लेकिन 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्न पत्र अभी बचे हुए है। जिन शिक्षकों ने मूल्यांकनकर्ता के रूप में रजिस्ट्रेशन कराया है, उनमें से अधिकांश परीक्षा केंद्रो पर परिवेक्षक भी बने हुए है। इसलिए बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद मूल्यांकन कार्य में तेजी आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here