व्यापार

सोना-चांदी के बाद अब ये धातु भी पहुंची ऑल-टाइम हाई पर, बनते हैं गहने, बड़े-बड़े लोगों की पहली पसंद

वैश्विक अर्थव्यवस्था में छाई अनिश्चितता और भू-राजनीतिक उथल-पुथल के बीच कीमती धातुओं की चमक थमने का नाम नहीं ले रही है. सोने और चांदी के रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब दुनिया की सबसे दुर्लभ और कीमती धातुओं में शुमार प्लैटिनम (Platinum) ने भी इतिहास रच दिया है. शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को प्लैटिनम की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही और यह अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है. बड़े-बड़े रईसों की पहली पसंद माना जाने वाला यह ‘सफेद सोना’ अब आम आदमी की पहुंच से और दूर होता जा रहा है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट प्लैटिनम की कीमतों में शुक्रवार को जोरदार उछाल आया. इंट्राडे के दौरान प्लैटिनम 2,684.43 डॉलर प्रति औंस के ऐतिहासिक शिखर को छू गया. हालांकि, बाद में यह मामूली सुधार के साथ 2,639.40 डॉलर के आसपास कारोबार करता दिखा. गहनों के शौकीनों और निवेशकों के बीच प्लैटिनम अपनी मजबूती और कभी न फीकी पड़ने वाली चमक के लिए जाना जाता है. यही कारण है कि जैसे ही बाजार में अस्थिरता बढ़ी, निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर प्लैटिनम की ओर रुख किया, जिससे इसकी मांग और कीमतों में यह अभूतपूर्व उछाल आया.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts