- ‘णमोकार तीर्थ’ में सोशल मीडिया युवक-युवती सम्मेलन संपन्न; देशभर के 47 प्रभावशाली व्यक्तित्वों का हुआ सम्मान
औरंगाबाद (विश्व परिवार) “आज का युवा एक ऊर्जा है। इस ऊर्जा का उपयोग विध्वंसात्मक कार्यों के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए होना चाहिए। वर्तमान में सोशल मीडिया के माध्यम से घर-घर में विकृतियां पहुँच रही हैं, ऐसे में युवाओं को एकजुट होकर देश, धर्म और परिवार के प्रति प्रेम बढ़ाने वाले संस्कार रुजवाने चाहिए,” ऐसा ओजस्वी आह्वान युगलमुनी श्री अमोघकीर्तिजी महाराज ने किया।
राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में ‘णमोकार तीर्थ’ में ग्लोबल महासंघ के अध्यक्ष पारस लोहाड़े की संकल्पना से आयोजित ‘सोशल मीडिया युवक-युवती सम्मेलन’ में वे मार्गदर्शन कर रहे थे। इस कार्यक्रम का आयोजन णमोकार ट्रस्ट कमेटी द्वारा किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रीतम पळसदेवगावकर ने की।
सोशल मीडिया से संस्कारों की बुआई
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाराज श्री ने स्पष्ट किया कि युवा व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और यूट्यूब के माध्यम से केवल ‘रील्स’ न बनाएं, बल्कि इस बात पर ध्यान केंद्रित करें कि एक बेहतर समाज का निर्माण कैसे हो सकता है। उन्होंने युवाओं से माता-पिता के प्रति स्नेह और धर्म के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाने वाले वीडियो बनाकर समाज में सकारात्मक क्रांति लाने का प्रतिपादन किया।
सर्वप्रथम बँडबाजा के साथ नांदगाव मंदिर जैन पाठशाला बच्चो द्वारा समूह नृत्य करते हुए रॅली निकाल कर आचार्य श्री का भव्य स्वागत किया गया
दिग्गजों की उपस्थिति और सत्कार:
इस सम्मेलन में राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल सहित देशभर से आए 47 सोशल मीडिया प्रभावशाली (Influencers) व्यक्तियों और दानवीर प्रीतम पळसदेवगावकर का स्मृति चिन्ह व सम्मान पत्र देकर गौरव किया गया। इसी अवसर पर प्रसिद्ध संगीतकार रूपेश जैन की मधुर आवाज में रचित ‘आमंत्रणम’ गीत का
एवंम जिनेंद्र जैन रचित “पंचकल्याणक णमोकार तीर्थका” लोकार्पण भी संपन्न हुआ।
मार्गदर्शन और गरिमामयी सोहला
‘बदलते समय में युवाओं की भूमिका और धर्म के प्रति उत्तरदायित्व’ विषय पर राष्ट्रसंत आचार्य श्री देवनंदीजी महाराज और युगलमुनी श्री अमोघकीर्तिजी महाराज ने उपस्थित जनसमूह का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधानकर्ता ब्र. अक्षयभैय्या जैन के मंगलाचरण से हुआ।
दीप प्रज्ज्वलन एवं उपस्थिति:
कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन अंतरराष्ट्रीय पंचकल्याणक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष पेंढारी, ट्रस्ट के अध्यक्ष नीलम अजमेरा, बालब्रह्मचारी वैशाली दीदी, उपाध्यक्ष महावीर गंगवाल, नरेंद्र कासलीवाल, प्रदीप ठोळे, विजय कासलीवाल, भूषण कासलीवाल, चंद्रशेखर कासलीवाल, अनुराग जैन, अलकेश काला और प्रचार-प्रसार संयोजक विनोद पाटणी के कर-कमलों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर युगलमुनी श्री पावनकीर्तिजी महाराज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम की प्रस्तावना और सूत्रसंचालन पारस लोहाड़े ने किया, आभार प्रदर्शन आनंद काला ने माना।





