Home इंदौर हसमुख जैन गांधी तीर्थ क्षेत्र कमेटी में राष्ट्रीय मंत्री मनोनित

हसमुख जैन गांधी तीर्थ क्षेत्र कमेटी में राष्ट्रीय मंत्री मनोनित

64
0

इंदौर(विश्व परिवार)– भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी में इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी
हसमुख गांधी को कमेटी में राष्ट्रीय मंत्री मनोनित किया है।उनका मनोनयन कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जम्बू प्रसाद जैन ने किया। दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्रों के उन्नयन हेतु कार्य करने वाली सबसे प्राचीन व प्रतिष्ठित संस्था में श्री गांधी के मनोनयन से अनेक स्नेही जनों ने प्रसन्नता व्यक्त की हैं। उल्लेखनीय है कि श्री गांधी सामाजिक धार्मिक क्षेत्र में विगत पांच दशकों से कार्य कर रहे हैं,श्रवणबेलगोला, मांगीतूंगी,कुंडलपुर, बावनगजा, पावागिरि ऊन , जहाजपुर , अयोध्या , हस्तिनापुर , शीतल तीर्थ सहित अनेक तीर्थों के आयोजनों में प्रमुख भूमिका रही हैं। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ आप अनेक बड़े आयोजनों की कार्य योजना के कुशल नेतृत्व कर्ता है। कोल्ड स्टोरेज एसोसियेशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। श्री गांधी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जम्बू प्रसाद जी जैन के नेतृत्व में भारत के समस्त तीर्थो को सम्मुनत बनाना,उनके रख रखाव में ,प्रबंधन में उचित भूमिका का निर्वहन करना ,समस्त तीर्थो के पदाधिकारियों के बीच सामंजस्य, समन्वयन कर दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्रो विश्व पटल पर स्थापित करना उनका लक्ष्य रहेगा। श्री गांधी ने सर्वाधिक लोकप्रिय दिगंबर जैन तीर्थ निर्देशिका का संपादन, प्रकाशन किया है जिसकी एक लाख प्रतियां प्रकाशित हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here