Home हिमाचल प्रदेश हिमाचल में सियासी संकट गहराया, प्रतिभा सिंह बोलीं- आज कांग्रेस में हैं,...

हिमाचल में सियासी संकट गहराया, प्रतिभा सिंह बोलीं- आज कांग्रेस में हैं, कल का पता नहीं

68
0

शिमला (विश्व परिवार)- हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार का संकट खत्म नहीं हुआ है। भाजपा का दावा है कि किसी दिन खबर आएगी कि हिमाचल में सरकार बदल गई है। वहीं अयोग्य करार दिए गए बागी विधायक भी कह रहे हैं कि सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार जल्द गिर जाएगी।

प्रतिभा सिंह बोलीं- आज कांग्रेस से जुड़े, कल का पता नहीं

हिमाचल प्रदेश में जारी सियासी संकट के बीच कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा, मैंने अपना पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी में बिताया है। हमारी शुरुआत कांग्रेस पार्टी से हुई है। हम कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े हैं। मैं नहीं कह सकती कि कल क्या हो सकता है।

बागी विधायकों से मिले विक्रमादित्य सिंह

इस बीच, विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार रात चंडीगढ़ में 6 बागी विधायकों से मुलाकात की। इसके बाद विक्रमादित्य सिंह दिल्ली रवाना हो गए। उनके दिल्ली दौरे पर सबकी नजर है। यदि यहां भाजपा नेताओं से मुलाकात होती है, तो सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर संकट गहरा जाएगा।

अयोग्य ठहराए जा चुके सभी 6 बागी विधायक अब भाजपा के पाले में है। इनका कहना है कि सरकार किसी भी वक्त गिर जाएगी।

बता दें, विक्रमादित्य ने अपनी दिवंगत पिता वीरभद्र सिंह की अनदेखी का आरोप लगाते हुए मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि बाद में वे मान गए और इस्तीफा वापस ले लिया। सुक्खू ने विक्रमादित्य को अपना भाई बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here