Home Blog समाधि स्थल डोंगरगढ़ में जनवरी 2025 से विधान हेतु रायपुर के सभी...

समाधि स्थल डोंगरगढ़ में जनवरी 2025 से विधान हेतु रायपुर के सभी मंदिरों में 108 आगम सागर महाराज जी ससंघ पहुंचे

86
0

रायपुर { विश्व परिवार } समाधिष्ट संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावी शिष्य वितरागी श्रमण संस्कृति के आध्यात्मिक सद्गुरु श्री 108 आगम सागर जी महामुनि राज, श्री 108 पुनीत सागर जी महामुनिराज एवं ऐलक श्री 105 धैर्य सागर जी महामुनिराज का मंगल प्रवेश राजधानी के श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर (लघु तीर्थ) मालवीय रोड में 2 दिसंबर को हुआ। महाराज जी के मंगल प्रवेश और पावन सानिध्य से संपूर्ण समाज में उल्लास छा गया था। कल 6 दिसंबर को दोपहर 2 बजे श्री 108 आगम सागर महाराज जी का विहार लभांडी स्थित पद्म प्रभु जिनालय से हुआ। 108 आगम सागर जी महाराज ससंघ सीधे पार्श्वनाथ जिनालय टैगोर नगर में पहुंचे जहा उनके भव्य मंगल प्रवेश से समाज जन ने भव्य स्वागत किया। रात्रि विश्राम पश्चात आज दिनांक 7 दिसंबर सुबह 8 बजे जिनालय में अभिषेक ,पूजन,शांति धारा एवं प्रवचन उपरांत महाराज जी की आहार चर्या संपन्न हुई। आज श्री आगम सागर महाराज जी को आहार देने का सौभाग्यप प्रियांक जैन को प्राप्त हुआ। एलक श्री धैर्य सागर जी महाराज को आहार देने का सौभाग्य श्रेयश जैन बालू को प्राप्त हुआ। आहार चार्या पश्चात 2 बजे महाराज जी का ससंघ विहार श्री वासुपुज्य दिगम्बर जैन मंदिर डी. डी. नगर की ओर हुआ।

समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व उपाध्यक्ष श्रेयश जैन बालू ने बताया कि 108 आगम सागर जी महाराज स संघ राजनांदगांव मै अपने चातुर्मास समाप्ति के पश्चात डोंगरगढ़ के आचार्य श्री की समाधि के दर्शन कर सीधे रायपुर की ओर प्रवास किया। समाधिस्थ प. पु. संत शिरोमणि विश्व वंदनीय आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की समाधि को एक वर्ष पूर्ण हो रहे है। और ये सभी छत्तीसगढ़ वासियों के लिए परम सौभाग्य की बात है कि उनकी समाधि छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित चंद्र गिरी तीर्थ स्थल पर हुई। 1 वर्ष के समाधि महोत्सव के उपलक्ष्य में वहा श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान करने का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन जनवरी माह में होगा जिसमे समाज के सभी सदस्य भाग ले सकते है। जिसके निमंत्रण हेतु 108 आगम सागर महाराज जी से ससंघ सभी डोंगरगढ़ से रायपुर पहुंचे है। और रायपुर के सभी मंदिर पहुंच कर श्री जी दर्शन कर समाज जन को श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान आयोजन की जानकारी समाधि स्थल शीघ्र निर्माण की जानकारीया भी सभी तक पहुंचाने का कार्य कुशलता पूर्वक किया है। और भविष्य में समाधि स्थल का निर्माण भी किया जाना है। इस समाधि स्थल में आचार्य श्री के जीवन का बचपन से लेकर समाधि तक संपूर्ण परिचय हमे यहां देखने को मिलेगा। यह निर्माण अत्यंत भव्य और विश्व स्तरीय निर्माण होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here