जबलपुर (विश्व परिवार)। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप जबलपुर”नगर” द्वारा श्रावणवाल विकलांग संकल्प शिखरजी यात्रा अंतर्गत 140 विकलांग यात्रियों को महातीर्थ सम्मेदशिखर जी की यात्रा करवाने के पुनीत उद्देश्य से, कोल्हापुर महाराष्ट्र से निकली यात्रा के जबलपुर पहुंचने पर आज जबलपुर स्टेशन क्रमांक 5 पर ग्रुप सदस्यों द्वारा पहुंचकर तीर्थ यात्रियों को भोजन,पानी,गमछा जैसी आवश्यक सामग्री सम्रर्पित की गई । इस अवसर पर महाकौशल विंध्य रीजन अध्यक्ष CA मनोज जैन,ग्रुप अध्यक्ष प्रफुल्ल जैन ,सुधीर जैन लक्ष्मी,सक्षम संस्था से पीयूष जैन सहित ग्रुप के बहुसंख्यक सदस्य उपस्थित थे,भाई आशीष जैन पारस द्वारा यात्रियों हेतु भोजन की व्यवस्था नगर ग्रुप सदस्यों की दानराशि से की गई ग्रुप अध्यक्ष प्रफुल्ल जैन ने ग्रुप सदस्यों की इस दानशीलता एवं सहभागिता का आभार माना।