Home धर्म दिल्ली से 1500 किमी लंबी गिरनार पद यात्रा को मिल रहा पूज्य...

दिल्ली से 1500 किमी लंबी गिरनार पद यात्रा को मिल रहा पूज्य संतों और संस्थाओं का पूर्ण समर्थन : विश्व जैन संगठन

105
0
  • दिल्ली से आगरा फिरोजाबाद शौरीपुर इटावा भिंड ग्वालियर झांसी ललितपुर सागर भोपाल इंदौर उज्जैन दाहोद अहमदाबाद राजकोट जूनागढ़ तक पद यात्रा रूट की घोषणा

दिल्ली (विश्व परिवार)। विश्व जैन संगठन विश्वास नगर, दिल्ली मुख्य कार्यालय पर 28 फरवरी 2025 को आयोजित विशेष सभा में बलबीर नगर, दिल्ली से 23 मार्च को सुबह 8 बजे आरंभ होने वाली 101 दिवसीय गिरनार तक 1500 किमी लंबी धर्म पद यात्रा के रूट और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा करने हेतु संगठन की सहयोगी संस्थाओं और बंधुओं द्वारा चर्चा की गई।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय जैन ने सभा को धर्म पद यात्रा के लिए पूज्य संतों और संस्थाओं द्वारा पूर्ण समर्थन और सहयोग दिए जाने की जानकारी देते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय, गृह मंत्री और पुलिस महानिदेशक कार्यालय द्वारा धर्म पद यात्रा और गिरनार पर्वत पर जैन श्रद्धालुओं के वंदना और दर्शन के लिए संगठन द्वारा 1 जनवरी 2025 को प्रेषित याचिका पर कार्यवाही की जानकारी दी।
संजय जैन ने दिल्ली से गिरनार तक अहिंसा धर्म पद यात्रा के 1500 किमी लंबे रूट बलबीर नगर, दिल्ली से गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, फिरोजाबाद से नेमि जन्मस्थल शौरीपुर के दर्शन कर इटावा भिंड ग्वालियर झांसी ललितपुर सागर भोपाल इंदौर उज्जैन से गुजरात में दाहोद से प्रवेश कर अहमदाबाद राजकोट होते हुए जूनागढ़ गिरनार पहुंचने की घोषणा करते हुए सकल जैन समाज को पद यात्रा में सहयोग करने और शामिल होकर जन – जन की यात्रा बनाने का आह्वाहन किया।
संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यश जैन ने बताया कि दिल्ली NCR सहित की अधिकतर मंदिर जी प्रबंधक कमेटियों और सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने पद यात्रा के शुभारंभ स्थल बलबीर नगर से भगवान आदिनाथ जन्म तप कल्याणक दिवस पर 23 मार्च को प्रात: 8 बजे समाज सहित पहुंचकर यात्रा में सहयोग करने और ऋषभ विहार जैन मंदिर जी प्रधान श्री सुनील जैन पद्मिनी द्वारा 23 मार्च को यात्रा के बलबीर नगर से चलकर ऋषभ विहार जैन मंदिर जी में पहुंचने पर प्रथम रात्रि पड़ाव के लिए अनुमोदना की।

संगठन के संरक्षक अशोक जैन प्रिया एनक्लेव ने बताया कि 27 फरवरी को गांधी नगर जैन मंदिर जी में श्री वासुपूज्य भगवान के जन्म तप कल्याणक पर आयोजित विधान में मंदिर कमेटी द्वारा गिरनार पद यात्रा के लिए समर्थन की घोषणा की और कैलाश नगर गली नंबर 12 जैन मंदिर जी कमेटी ने 28 फरवरी की प्रात: 7 बजे गिरनार पद यात्रा में सहयोग की घोषणा करते हुए यात्रा के निर्विघ्न सफलता के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन के माध्यम से विशेष रूप से अभिषेक शांतिधारा पूजन का आयोजन कराया गया।
संगठन की महिला प्रकोष्ठ संयोजिका रुचि जैन और महामंत्री नीरू जैन, नोएडा ने जैन एकता के साथ सभी महिला मंडलों को यात्रा में सहयोग करने का आह्वान किया।

रुचि जैन ने संगठन के महिला प्रकोष्ठ, महिला जागृति मंच, भोलानाथ नगर और छोटा बाजार महिला मंडल द्वारा पद यात्रा में विशेष सहयोग किए जाने से सभा को अवगत कराया।
सभा को जय किशन जैन वैशाली, डॉ मनोज जैन मोती बाग, प्रदुम्न जैन सर्वोदय तीर्थ धारूहेड़ा, रितेश जैन कैरियर काउंसलर, दीपक जैन ‘डेक वाले’ विश्वास नगर, सीए विपुल जैन मौजपुर, सतेंद्र जैन जैनम फाउंडेशन यमुना विहार, सागर जैन शांति मोहल्ला, सह मंत्री मनीष जैन, राहुल जैन नोएडा, मीडिया प्रभारी आकाश जैन, प्रियम जैन लॉ विद्यार्थी और अन्य दिल्ली NCR से आए पदाधिकारियों ने सभा को संबोधित करते हुए पद यात्रा में पूर्ण सहयोग के लिए आश्वस्त किया।

संगठन के मंत्री राजीव जैन ने बलबीर नगर जैन मंदिर जी कमेटी द्वारा 5 मार्च 2025 को रात्रि 8 बजे जैन अतिथि भवन में धर्म पद यात्रा के लिए विशेष सभा के आयोजन की जानकारी देते हुए सभी कमेटियों और संस्थाओं को उपस्थित होने का निमंत्रण दिया।
संगठन के कोषाध्यक्ष मयंक जैन, सम्मानित सदस्य अनुज जैन निपुण जैन लक्ष्मी नगर, सूरत से संयोजक विनीत जैन, मुंबई से राहुल पांड्या, युवा प्रकोष्ठ महामंत्री सागर जैन सरधना, देवेश जैन भजनपुरा दिल्ली, इंदौर से शाखा अध्यक्ष मयंक जैन, नौगामा से भरत गांधी, इटावा से आकाशदीप जैन, आगरा से अनंत जैन, सहारनपुर से अरिहंत जैन, अहमदाबाद से राज मेहता और भिंड से सचिन जैन ने पद यात्रा रूट की रूपरेखा बनाने में विशेष सहयोग दिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here